फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There is an ultrasound machine but there is no one to operate it.

Sitapur News: अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन चलाने वाला कोई नहीं

Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
There is an ultrasound machine but there is no one to operate it.
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन तो चालू हालत में है, लेकिन इसको चलाने वाला कोई चिकित्सक नहीं। जबकि जिला अस्पताल में दो-दो चिकित्सकों की तैनाती है।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने महिलाओं की समस्या को देखते हुए यहां के एक चिकित्सक की तीन दिन ड्यूटी महिला अस्पताल में लगाई थी। इसके अलावा अन्य दिनों में जिला अस्पताल बुलाया जाता है। वहां पर पहले से ही अतिरिक्त भार होने से महिलाओं को बाहर से जांच करवानी पड़ती है। इससे रोजाना 20 से 30 महिलाएं प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन


अगर महिला अस्पताल की मरीज जिला अस्पताल जाती हैं तो उन्हें उसी दिन जांच करवा पाना मुश्किल होता है। जिला अस्पताल में पहले से ही काफी भार है। रोजाना 60 से 70 वहां पर जांचें होती है। ऐसे में बाहर से जांच मजबूरी हो जाती है। बाहर जांच करवाने के लिए करीब 800 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट तक फंसी एंबुलेंस, पार्किंग देखने वाला कोई नहीं
जिला अस्पताल में जब भी मरीज आते है तो वह जांच केंद्र व हदय रोग तक पहुंचने के लिए ओपीडी के पड़ोस से निकलते है। यहां पर लोग अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते है। जिला अस्पताल में पार्किंग का ठेका समाप्त होने से इस पार्किंग को देखने वाला कोई नहीं है। इससे जिसकी जहां पर मर्जी होती है वह वहां पर वाहन खड़ा कर देता है। इससे दिनभर एंबुलेंस यहां पर फंसी रहती है। बुधवार को भी एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक फंसी रही।


कैसे निपटेंगे कोरोना से, नहीं हो रहा पालन
जिला अस्पताल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए पर्चा काउंटर के बाहर गोले बना दिए गए थे। इन गोलों पर ही मरीजों को खड़े होने के निर्देश है, लेकिन इसकी धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। अधिकतर मरीज न तो गोले पर खड़े दिखाई दिए न ही वह मॉस्क लगाए हुए थे। इससे अस्पताल में संक्रमण के फैलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed