फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   theft in college, two arrested

कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
theft in college, two arrested
तंबौर (सीतापुर)। करीब एक सप्ताह पूर्व कॉलेज में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हो गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेेजने की कार्रवाई की है। एसओ तंबौर अमित भदौरिया ने बताया कि पिछले सप्ताह कस्बे के लोहिया इंटर कॉलेज में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि शुक्रवार को थाने के एसआई अशोक कुमार सिंह, सिपाही कुलदीप कुमार, सोनू यादव गश्त पर थे, इस बीच दो लोग दिखे। बताया कि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने कॉलेज में चोरी की घटना को अंजाम देना कुबूल किया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान तंबौर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुफियान और नवाबशाहपुरवा निवासी जुनैद है। चोरों के कब्जे से चोरी का एक प्रिंटर, एक डीवीडी, एक घड़ी, माइक सेट बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed