फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The youth effected by Dengue

डेंगू की चपेट में आया युवक

Mon, 18 Sep 2017 11:29 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 18 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The youth effected by Dengue
Dengue
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का एक युवक डेंगू की चपेट में आ गया है। परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की जांच में परिवार को चार दिन का समय लगा है। 
विज्ञापन

 
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भटठा निवासी मुन्ना के पुत्र शकील(20) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कस्बे के प्राइवेट चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स काउंट कराई और डेंगू की जांच की। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने अस्पताल की लैब की जांच में पुष्टि होने के बाद ही डेंगू के बारे में कुछ भी बोलने को कहा। परिवार के सदस्यों के मुताबिक जिला अस्पताल में तीन दिन वक्त सिर्फ यह जानने में लग गया कि शकील को डेंगू है। तब तक उसकी प्लेटलेट्स 6 हजार के करीब ही बची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया जा सका। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed