{"_id":"66e6023e050044b40e05cbc4","slug":"the-young-man-was-beaten-after-thinking-he-was-a-thief-sitapur-news-c-102-1-slko1037-118870-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा, बैग में मिली वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा, बैग में मिली वर्दी
Sun, 15 Sep 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे चोर समझकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। खंभे से बांधकर रॉड से पीटा गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे लोगों से बचाया और कोतवाली ले आई।
मोहल्ला नई बाजार उत्तरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास शनिवार को एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता दिखा। उसके पास एक बैग भी था। किसी ने मोहल्ले में चोर के घूमने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने चोर समझकर जमकर पिटाई शुरू कर दी।
उसे मंदिर के पास लग खंभे में बांध कर जमकर पीटा। वहीं, पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद बैग में चाकू, हथौड़ा, छेनी, चाकू, 10 से अधिक आधार कार्ड, बैंक पास बुक, होमगार्ड की वर्दी संग टोपी, कपड़े भी मिले। कई घंटों तक मोहल्लेवासी युवक से पूछताछ करते रहे। इस दौरान कुछ मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर युवक को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम शाबिर (40) है। वह थानगांव थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दी है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। युवक का मेडिकल करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
बैग से मिले पर्चे पर लिखी थी धमकी
युवक के पास से कुछ पर्चे बरामद हुए हैं। जिसमें कई बातें लिखी थीं। इसमें लिखा था कि यह बैंक वाले...थानगांव की पूरी बैंक लूटना है। डबल पेटी कारतूस लेना है। पूरा देश संभालना है। इन पर्चों की पुलिस जांच कर रही है।