फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man had reached the tehsil to marry a teenage girl, his family members created a ruckus

Sitapur News: किशोरी से शादी रचाने तहसील पहुंचा था युवक, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The young man had reached the tehsil to marry a teenage girl, his family members created a ruckus
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। सिधौली तहसील क्षेत्र में एक युवक बहला फुसला कर एक किशोरी को ले आया और उसके साथ शादी रचाने तहसील पहुंचा। जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने तहसील पहुंच हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पहुंची। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अटरिया क्षेत्र के मुकीमपुर निवासी आफाक की तीन शादियां हो चुकी हैं। आरोप है कि वह सिधौली गांव की 13 साल की किशोरी को 12 दिसंबर को भगा लाया था। किशोरी के परिजनों के मुताबिक किशोरी घर से नगदी व काफी जेवर लेकर आरोपी के बहकाने से चली गयी थी।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे लखनऊ के किसी होटल में रखा। इस दौरान उसने किशोरी का शारीरिक शोषण भी किया। आरोप है कि शनिवार देर शाम युवक के माता पिता व अन्य अज्ञात लोग सिधौली तहसील में दोनों का विवाह करवाने आए थे। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन तहसील पहुंच गए और परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed