{"_id":"658b1a2a8e4c26ffe70f79be","slug":"the-woman-reached-her-in-laws-house-and-threatened-to-commit-suicide-sitapur-news-c-102-1-slko1055-7605-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ससुराल पहुंची महिला ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ससुराल पहुंची महिला ने दी आत्मदाह की धमकी
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। काेतवाली क्षेत्र में पति की दूसरी शादी होने पर ससुराल पहुंची महिला ने खूब हंगामा किया। वह आत्मदाह की धमकी देने लगी। पीड़िता ने तहरीर दी है। बेहटा छावनी आदर्श नगर निवासी युवक के घर उसकी पत्नी पूजा वर्मा सोमवार को पहुंची।
उसके पास डीजल से भरी पिपिया थी। वह ससुरालीजनों से घर का दरवाजा खुलवाने लगी। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने आत्मदाह की धमकी देना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके मायके वालों ने भी दरवाजा खोलने को कहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
महिला पुलिस ने काफी प्रयास के बाद विवाहिता को समझाया। महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह महमूदाबाद के केदारपुर की रहने वाली है। नाै मार्च 2019 में उसका विवाह विकास से हुआ था। वर्ष 2020 में आरोपी ने तलाक को लेकर मुकदमा कर दिया था। जो अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी ने दूसरा विवाह कर लिया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।