फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The wire broke, there was darkness in five neighborhoods for four hours

Sitapur News: तार टूटा, पांच मोहल्लों में चार घंटे रहा अंधेरा

Sat, 22 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The wire broke, there was darkness in five neighborhoods for four hours
सीतापुर। शहर की बिजली आपूर्ति शनिवार को पटरी से उतरी नजर आई। भवानीपुर फीडर से जुड़े पांच मोहल्लों में तार टूटने की वजह से शुक्रवार रात करीब चार घंटे बिजली गुल रही। वहीं आदर्श नगर मोहल्ले में रातभर बिजली न आने से मोहल्लेवासी परेशान रहे।
विज्ञापन

भवानीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जर्जर तार आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। शुक्रवार रात विकास नगर, भार्गव कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी में लाइन में फॉल्ट के चलते करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

लंबी कटौती होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं आदर्श नगर मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते बिजली गुल रही। इससे एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। रात में बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया गर्मी में लोड अधिक हो रहा है। इसकी वजह से तार टूटने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed