फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The weather changed from rain, grew cold

बारिश से बदला मौसम, बढ़ी ठंड 

Fri, 27 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
The weather changed from rain, grew cold
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
गुुरुवार की देर रात से शुरू हुई बारिश से जिले का मौसम बदल गया। इस दौरान चली हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया। शुक्रवार सुबह मौसम काफी सर्द रहा। जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। बारिश की वजह से लोग भीगे तो हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा कर रख दी।  
विज्ञापन


गुरुवार को आधी रात के समय बारिश होने लगी, इससे मौसम में नमी आ गई। इस बीच 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण आम जनमानस प्रभावित हुए बिना रह गया। सुबह जिसकी भी नींद खुली, उसने बारिश का सामना किया।
विज्ञापन


बारिश के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। जिनको जरूरी काम था, वे ही घर से बाहर निकले। लोग गर्म कपड़ों के बीच ढके नजर आए, वहीं बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लिया। इस बारिश का फसलों पर मिलाजुला प्रभाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व गन्ने की फसल को इस बारिश से फायदा हुआ है। जबकि सरसों, अरहर को नुकसान हुआ है। आलू व मटर बारिश से प्रभावित हुई हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल के सड़ने का भय  किसानों का सता रहा है। हवा चलने से सरसों, गन्ने  की फसल खेतों में गिर गई हैं।

इस फसल का भी नुकसान बताया जा रहा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। किसानों की माने तो यहां गेहूं व गन्ने की फसल को इस बारिश से फायदा हुआ है, क्योंकि वर्तमान समय में गेहूं व गन्ने की फसल को सिंचाई की जरूरत थी।

उसी वक्त बारिश होने से किसानों को फायदा हुआ है। जो सरसों व अरहर की फसल में फूल आ रहे हैं। उन्हे इस बारिश से नुकसान हुआ है। जबकि मटर व आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। 


बारिश के बाद हवा चलने से जो फसले खेत में बेड़ा हो गई है। उन फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। गन्ने की फसल को चूहे खा जाते हैं। ठीक ऐसा ही हाल अन्य फसलों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed