{"_id":"6ac926b5fd62d8543305f260","slug":"pace-of-ram-mandir-boundary-wall-construction-is-slow-sitapur-news-c-97-1-ayo1002-160631-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राम मंदिर की बाउंड्रीवॉल निर्माण की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राम मंदिर की बाउंड्रीवॉल निर्माण की रफ्तार सुस्त
विज्ञापन
The story of Lord Ram's return to Ayodhya will be showcased on the banks of the Saryu.
अयोध्या। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिहाज से अहम बाउंड्रीवॉल के निर्माण की रफ्तार सुस्त है। अब तक इसका करीब 50 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और परियोजनाओं को गति देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र 15 अक्तूबर को अयोध्या पहुंचेंगे। वह लगातार तीन दिनों तक राम मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस दौरान बाउंड्रीवॉल के अलावा ऑडिटोरियम, रामकथा संग्रहालय और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय भवन के निर्माण की प्रगति भी उनकी समीक्षा के केंद्र में रहेगी। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई करीब 3400 मीटर है। परिसर की परिधि में बन रही यह दीवार सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। निर्माण पूरा होने के बाद परिसर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, निर्माण की मौजूदा गति के चलते परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना चुनौती बना हुआ है।
अब तक करीब आधा काम पूरा होने के कारण शेष निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया जा सकता है। नृपेंद्र मिश्र अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की अलग-अलग समीक्षा करेंगे। इस दौरान निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति, शेष कार्यों और उन्हें पूरा करने की समयसीमा पर चर्चा होगी। बाउंड्रीवॉल के साथ ऑडिटोरियम, रामकथा संग्रहालय और ट्रस्ट के कार्यालय भवन की प्रगति भी परखी जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
100 करोड़ रुपये पहुंचा बाउंड्रीवॉल निर्माण का बजट
राम मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल के निर्माण का बजट बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही निर्माण पूरा करने की समय सीमा भी मार्च 2027 से बढ़ाकर जून 2027 कर दी गई है। बाउंड्रीवॉल के आसपास 25 टॉवर बनाने और सुरक्षा उपकरण लगाने की योजना है। इन व्यवस्थाओं के चलते निर्माण का बजट बढ़ा है।
दीवार पर स्टील के कंटीले तार लगाने का काम शुरू हो गया है। इन तारों पर सेंसर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, अब तक आठ वॉच टावरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।