फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water level of the rivers decreased but the problems persist

नदियों का जलस्तर घटा पर समस्याएं बरकरार

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
The water level of the rivers decreased but the problems persist
सीतापुर में रामपुर मथुरा से महमूदाबाद रोड़ पर दुलमपुरवा के पास खेतों में बाढ़ का पानी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। महमूदाबाद व बिसवां तहसील में तबाही मचा रही चौका व किवानी नदियों के जलस्तर में रविवार को कमी आई है। इससे कुछ राहत तो मिली है, लेकिन करीब 75 गांवों में अब भी पानी भरा हुआ है। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब एक सैकड़ा गांवों की बत्ती गुल चल रही है। पानी कम होने से जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही थी। लेकिन चौका व किवानी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था। इससे महमूदाबाद व बिसवां तहसील के करीब 75 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। रविवार को चौका व किवानी नदियों के जलस्तर में काफी कमी आई है। इससे गांवों से पानी हटना शुरू हो गया है। सदरपुर गोड़ैचा मार्ग पर बने रपटा पुल से पानी कम हुआ है। लेकिन अभी तक आवागमन शुरू नहीं हो सका है। लोग नावों के जरिए ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार उपकेंद्र बांसुरा में पानी भरने से करीब 100 गांवों की बत्ती गुल है। रविवार को पानी कम होने से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जगी है। यहां पर तीन दिन के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई है। गांवों से पानी हटने से अब संपर्क मार्ग खुलने लगे है। रेउसा संवाद के अनुसार बीआरसी रेउसा से पानी हट गया है। रेउसा कस्बे के आस पड़ोस गांवों में भी राहत मिलने लगी है। तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed