{"_id":"687a913cbfafd49dd304ad6d","slug":"the-water-level-of-saryu-increased-by-five-cm-sitapur-news-c-102-1-stp1003-136658-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरयू का जलस्तर पांच सेमी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरयू का जलस्तर पांच सेमी बढ़ा
Fri, 18 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। पिछले 24 घंटों में सरयू नदी का पानी पांच सेंटीमीटर बढ़ा है। अटौरा के पास लगे मीटरगेज पर नदी का जलस्तर 117.30 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से 1.70 मीटर नीचे है। सरयू के बढ़े जलस्तर के बावजूद अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। इसके बावजूद तटवर्ती गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
बृहस्पतिवार रात पानी भले ही पांच सेंटीमीटर ही बढ़ा हो लेकिन बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी की वजह से गांजरवासी बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर भयभीत हैं। वहीं प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल इंतजामात किए जाने का दावा किया जा रहा है। सरकारी दावों को लेकर गांजरवासी आश्वस्त नहीं लग रहे हैं।
गांजर इलाके में बहने वाली सरयू नदी के तटवर्ती गांव शंकरपुरवा, प्यारेपुरवा, शंकरकुटी, अंगरौरा, अखरी, निरंजनपुरवा, बलेसर आदि के बाशिंदे बाढ़ के खतरे से आशंकित हैं। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार सुबह तक पांच सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर 117.30 मीटर दर्ज किया गया है जो अभी खतरे के निशान से 1.70 मीटर नीचे है।