{"_id":"25fb6ef19ec47d3af7381f314b6333fa","slug":"the-villagers-have-laid-siege-to-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों ने वीडियो देख पीड़ित परिवार को खबर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को खैराबाद थाने की मछरेहटा चौकी का घेराव कर विरोध जताया। हालांकि मामले में पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 13 नवंबर को दवा लेकर वापस जा रही थी। इसी बीच एक शराबी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
एक सिपाही उधर से गुजरा तो बचाने की बजाए उसने मोबाइल से चुपचाप क्लिपिंग बना ली। जिसके बाद उसने दोनों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और आरोपी को चौकी बुलाया। सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मी ने इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन
वीडियो क्लिप को महिला के किसी करीबी ने देखकर घरवालों को सूचना दी। मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मछरेहटा पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत की और हंगामा किया, लेकिन जिम्मेदार अफसर न मिलने के कारण वे लोग वापस लौट गए।
मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी एसओ दिलीप चौबे का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी में महोली गए थे। सूचना मिली है। मामले की किसी ने तहरीर नहीं दी है।