{"_id":"678d45b13713494b950bc342","slug":"the-victim-said-that-the-congress-mp-had-threatened-to-demolish-the-house-by-making-her-sign-on-a-blank-paper-sitapur-news-c-13-1-lko1082-1042045-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीड़िता बोली-कांग्रेस सांसद ने सादे कागज पर साइन कराकर दी थी घर गिराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीड़िता बोली-कांग्रेस सांसद ने सादे कागज पर साइन कराकर दी थी घर गिराने की धमकी
विज्ञापन
सीतापुर।
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसके परिवार ने रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर सांसद चार वर्ष से यौन शोषण करते रहे। जब अपना हक मांगा तो सादे कागज पर साइन करवाकर घर गिराने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता से बातचीत के कुछ अंश...।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सवाल- सांसद से आपकी मुलाकात कब हुई ?
जवाब-सांसद से वर्ष 2018 में पहली बार मुलाकात हुई थी। 2019 में सांसद ने मुझे तैलिक महासंघ की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद मेरा सांसद के घर आना-जाना शुरू हुआ।
सवाल- घटना किस वर्ष हुई ?
जवाब- वर्ष 2020 में मार्च के महीने में दोपहर के समय मैं सांसद के घर गई थी। वहीं पर सांसद ने दुष्कर्म किया। मैं रोने लगी और विरोध किया तो सांसद ने मुझसे कहा कि मेरी पत्नी से मेरी पटरी नहीं खाती है। मैं आपको पूरे सम्मान के साथ अपने साथ रखूंगा।
विज्ञापन
सवाल- सादे कागज पर साइन कब कराए गए ?
जवाब- कई बार मैंने सांसद से शादी की बात की तो वो मुझे विधायकी और नगर पालिका चुनाव होने की बात कहते हुए टाल देते थे। सांसद बनने के बाद राकेश राठौर ने 24 अगस्त को मुझे घर बुलाया, सादे कागज पर साइन कराने के बाद उन्होंने मेरे साथ फिर दुष्कर्म किया।
सवाल- धमकी क्या और कब मिली ?
जवाब- 24 अगस्त के पांच-छह दिन बाद सांसद का भेजा हुआ एक युवक मेरे घर आया। उसने मुझे बताया कि अब सांसद होने के नाते राकेश राठौर पावर में आ गए हैं। जैसा वह कहें वैसे मैं उनके यहां जाती रहूं। ऐसा नहीं करने पर सांसद मेरा स्कूल और घर गिरवा देंगे।
सवाल- चार वर्ष से अब तक आपने कहीं शिकायत की थी ?
जवाब- एक बार मैंने उनसे अलग होकर शिकायत करने का प्रयास किया था, लेकिन सांसद ने क्लिप होने की बात कहकर मुझे धमका दिया। इसलिए मैं आवाज नहीं उठा पाई।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसके परिवार ने रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर सांसद चार वर्ष से यौन शोषण करते रहे। जब अपना हक मांगा तो सादे कागज पर साइन करवाकर घर गिराने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता से बातचीत के कुछ अंश...।