{"_id":"644187e54c02b022ed062124","slug":"the-vehicle-fell-into-the-ditch-narrowly-saved-the-district-sugarcane-officer-sitapur-news-c-13-1-193713-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाई में गिरा वाहन, बाल-बाल बचे जिला गन्ना अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाई में गिरा वाहन, बाल-बाल बचे जिला गन्ना अधिकारी
Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। बाइक सवार को बचाने में जिला गन्ना अधिकारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) संजय सिसौदिया समेत वाहन सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। डीसीओ को हल्की चोट आईं हैं।
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया को निकाय चुनाव में नगर पालिका महमूदाबाद का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। ड्यूटी से वापस सीतापुर आते समय डीसीओ की गाड़ी के सामने लालपुर तिराहे पर अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन सड़क के किनारे गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने किसी तरह वाहन पर सवार तीनों को बाहर निकाला।
डीसीओ को हल्की चोटें आईं हैं। बाल-बाल बच गए। गाड़ी में मौजूद लिपिक आदर्श कुमार बताया कि बाइक सवार को बचाने में हादसा हो गया। डीसीओ समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।