फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The uproar of the members due to the tender out of the constructed road

निर्मित सड़क का टेंडर निकलने से भड़के सभासदों का हंगामा

Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The uproar of the members due to the tender out of the constructed road
नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद सभासद।- संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नगर पालिका सीतापुर की बोर्ड बैठक शनिवार को काफी हंगामेदार रही। मौजूद सभासद पहले से निर्मित सड़क का टेंडर निकाले जाने पर भड़क कर हंगामा करने लगे। गतिरोध बढ़ने पर अध्यक्ष को बैठक बीचे में ही समाप्त घोषित करनी पड़ी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सभासद पुराने सीतापुर में निर्मित एक सड़क का टेंडर निकाले जाने पर भड़क उठे और अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल व ईओ वैभव त्रिपाठी के सामने हो हंगामा करने लगे। समझाने पर भी शांत न होने पर अध्यक्ष ने कुछ ही देर में बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी। इससे नाराज सभासद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए और वहां अपर जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि प्रोसीडिंग बुक में सदन में हुई कार्रवाई न दर्ज करके इसे सदन से बाहर ले जाकर दर्ज किया जा रहा है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने ईओ से वार्ता के बाद पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपते हुए तीन दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। ईओ ने बताया इस दौरान बैठक में 21 प्रस्ताव पास किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में कूड़ा करकट डालने पर लगेगा जुर्माना
ईओ ने बताया कि बहुमत के आधार पर पारित प्रस्ताव में प्रमुख तौर से से खुले में कूड़ा करकट डालने पर जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्य मार्गों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा। शहर में गंदगी करने वाली दूध डेरियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पार्कों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को लगवाया जाएगा। कांशीराम कॉलोनी के आवासों की रंगाई पुताई करवाई जाएगी। ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन को लेकर क्लार्क नगर में भूमि चयन का प्रस्ताव भी पारित हुआ है। नगर के विभिन्न वार्डों में नाले नालियों पर जॉली लगवाए जाने के साथ कुछ अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।

कांवड यात्रा के समय हुई थी सिर्फ मरम्मत
पुराने सीतापुर की जिस सड़क के टेंडर को फिर से निकालने की बात को लेकर बैठक में हंगामा हुआ, उसकी कांवड यात्रा के समय जरूरत के अनुसार सिर्फ मरम्मत करवाई गई थी। अब पूरी सड़क बनाने का टेंडर हुआ है। बैठक में हंगामे के बाद सभी सभासद को बुलाकर उनकी एक-एक समस्या सुनी गई है। पूरा मामला निपट गया है।
वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed