फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The team came from the Lucknow for grain scam

अनाज घोटाले की जांच को लखनऊ से आई टीम

Thu, 30 Jul 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
अमर उजाला सीतापुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

अनाज घोटाले को लेकर आवश्यक वस्तु निगम की एक टीम गुरुवार को कमलापुर स्थित गोदाम पर पहुंची। यहां पर टीम ने करीब एक घंटे तक पुराने रिकॉर्डों को खंगाला। जिसके बाद टीम वापस लखनऊ चली गई। आवश्यक वस्तु निगम के महाप्रबंधक राधेश्याम, डिप्टी फाइनेंस मैनेजर आरके सिंह, ज्येष्ठ संप्रेक्षक ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ कमलापुर स्थित आपूर्ति विभाग के गोदाम पर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर अधिकारियों ने मई 15 के पहले के रिकॉर्ड मंगाए और लेखा-जोखा देखा। यहां बता दें कि इस गोदाम पर मई 15 से पहले रामनारायन गोदाम प्रभारी थे। उस दौरान यहां भी घपला हुआ था। हालांकि स्वरूप नगर समेत कई गोदामों में अनाज घोटाले की खबर प्रकाशित होने पर रामनारायण को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब आवश्यक वस्तु निगम के अधिकारी पुराने घोटालों की पड़ताल में जुटे हैं। करीब एक घंटे तक कार्यालय के रिकॉर्डों का निरीक्षण करने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। जिसके बाद टीम लखनऊ रवाना हो गई। हालांकि इस दौरान टीम के सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल एक अधिकारी ने सिर्फ इतना ही बताया कि यहां पूर्व में अनाज घोटाला हुआ था, जिसकी पड़ताल की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed