फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The teacher beats the student, faints

शिक्षिका ने छात्रा को पीटा, बेहोश

Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The teacher beats the student, faints
औरंगाबाद से शिक्षिका द्वारा पीटी गई छात्रा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
औरंगाबाद (सीतापुर)। होमवर्क पूरा न होने पर गुस्साई शिक्षिका ने छात्रा को जमकर पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गई। छात्रा के सिर व नाक पर चोट आई है। मां ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी रामदुलारी की बेटी सौरवी (7) प्राथमिक विद्यालय जमलापुर में कक्षा दो की छात्रा है। प्राथमिक विद्यालय जमलापुर में शिक्षिका ज्योति, सुषमा, शिक्षक गौरव त्रिपाठी की तैनाती है। शुक्रवार को सौरवी विद्यालय पहुंची तो शिक्षिका ज्योति ने उसका होमवर्क चेक किया। कार्य पूरा न होने पर छात्रा को दो बार बोर्ड से लड़ा दिया, जिससे छात्रा के सिर और नाक पर चोट लग गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर परिवारीजन भड़क गए। वे स्कूल पहुंचे। वहां बच्ची बेहोश पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में जब शिक्षिका से पूछा तो उन्होंने कहा कि जो करना है, वह करो। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में तैनात सभी शिक्षक रोजाना नहीं आते हैं। अगर आते हैं तो बच्चों को मारते-पीटते रहते हैं। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed