फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The strictness of the weekend lockdown will see the real effect today

वीकेंड लॉकडाउन की सख्ती का आज दिखेगा असली असर

Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The strictness of the weekend lockdown will see the real effect today
सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन में पुलिस पहली बार कड़ाई से पालन कराने को लेकर सड़कों पर उतरेगी। किसी को भी बेवजह बाहर निकलने, सड़कों पर घूूमने की छूट नहीं होगी। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले चुनाव के दिन वीकेंड लॉकडाउन भी है। हालांकि, इससे पहले वीकेंड लॉकडाउन में लोग सड़कों पर बिना वजह भी घूमते थे। ऑटो से लेकर ई-रिक्शा तक दौड़ते थे। कई ऐसी दुकानें भी खुल जाती थी, जिन पर वीकेंड लॉकडाउन में खुलने पर पाबंदी थी, लेकिन पुलिस सख्ती नहीं दिखाती थी, पर शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन में ऐसा नहीं होगा। आज पुलिस ज्यादा ही सख्त रहेगी। वीकेंड लॉकडाउन का असली असर आज ही देखना को मिलेगा।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह बताते हैं कि वीकेंड लॉकडाउन का शनिवार को कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सौ प्रतिशत पालन करना होगा, जिसने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीकेंड लॉकडाउन में जिन दुकानों के खुलने की छूट है, बस वही खुलेंगी। इसके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी। सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे। बस, इमरजेंसी में ही लोगों को आने-जाने की छूट मिलेगी। चेकिंग के दौरान पुलिस को असली वजह भी बतानी होगी। बताया कि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, अवरोध न उत्पन्न हो। इसलिए कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed