फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The SP office reached the injured on a handcart

घायल को ठेले पर लाद पहुंचे एसपी दफ्तर

Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The SP office reached the injured on a handcart
एसपी ऑफिस में पीड़ित को ठेला से लेकर पहुंचा। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। करीब एक सप्ताह पूर्व गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। परिजन मंगलवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जख्मी युवक को भर्ती करने से मना कर दिया गया। इससे नाराज परिजन उसे ठेले पर लादकर एसपी दफ्तर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान घायल का भाई बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके में 31 अगस्त की रात बरेठी के पास अशोक बहेलिया निवासी इस्माइलपुर कोतवाली देहात का अन्य तीन दोस्तों से विवाद हो गया था। इसके बाद युवक को चाकू घोंपने के बाद गोली मार दी गई थी। घायल अशोक की तहरीर पर पुलिस ने हरदोई जिले की शहर कोतवाली इलाके के अमन, हिमांशु, रंजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज चार सितंबर को तीनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

घायल लखनऊ में भर्ती था। परिजन उसे लखनऊ से ले आए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे। युवक के भाई अतुल का कहना है कि यहां पर पुलिस केस बताकर अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से मना कर दिया। इससे लोग नाराज हो गए। घायल को ठेले पर लादकर परिवार के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे, जहां पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई अतुल का कहना है कि वारदात में और लोग भी शामिल थे। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed