{"_id":"681fa18b5032d4be1c083be4","slug":"the-soldiers-health-deteriorated-and-he-died-during-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132008-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिपाही की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिपाही की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Sun, 11 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में तैनात एक आरक्षी की शुक्रवार देर रात तबियत बिगड़ गई। थानाध्यक्ष ने उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर के सरांय गोविंदराय निवासी अरुण प्रताप सिंह (42) 2006 बैच के आरक्षी थे। वह डायल 112 में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। अरुण प्रताप उमरकलां पेट्रोल पंप के पास किराये के कमरे में रहते थे।
शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे पर थे। रात करीब 11:30 बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें ड्यूटी पर चलने के लिए फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। इस पर साथी पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे। वहां देखा कि अरुण की तबियत काफी खराब है। साथियों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र को दी। वह तत्काल आए और सीएचसी लहरपुर में अरुण प्रताप को भर्ती करवाया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृत पुलिस कर्मी के परिजनों को दी।