{"_id":"69838d88100d8bab430c42ee","slug":"the-skeleton-of-a-young-man-who-had-been-missing-for-18-days-was-found-in-a-field-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149605-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 18 दिन से लापता युवक का खेत में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 18 दिन से लापता युवक का खेत में मिला कंकाल
Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख इलाके में गन्ने के खेत में नर कंकाल मिलने के बाद मौके जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण।
मिश्रिख (सीतापुर)। इलाके के फुलरुवा गांव के पास एक खेत में बुधवार को युवक का कंकाल पाया गया। मौके पर पहुंचे युवक के भाई ने कपड़ों को देखकर उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि करीब 18 दिन पहले युवक घर से लापता हो गया था। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा रही है।
गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में नरमुंड के साथ कुछ कपड़े पाए गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिसके बाद गांव के ही पंकज कुमार शुक्ला भी मौके पर आए। उन्होंने कपड़ों और पास पड़ी चप्पलों को देखकर कंकाल की पहचान अपने भाई श्याम किशोर (26) के रूप में की। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी की रात को वह खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे। वापस घर न आने पर श्याम किशोर को फोन किया गया। इसके बाद से उनका फोन बंद आने लगा। अधिक जानकारी करने पर परिजनों को पता चला श्याम किशोर बाहर नौकरी के लिए चला गया है। लेकिन कंकाल के साथ मिले कपड़ों, चप्पलों और पर्स में मिले कागजात देखने के बाद पंकज कुमार ने यह वस्तुएं उसके भाई श्याम किशोर के होने का दावा किया है। परिजनों ने किसी पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कारणों का लगाया जा रहा है पता
सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। परिवार की तरफ से कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। सर के साथ ही शरीर के कुछ अन्य हिस्से मौके पर मिले हैं। जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।