फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The side of the highway was dug up

Sitapur News: खोद दिया हाईवे का किनारा, घर के सामने बना तालाब

Sat, 06 Jul 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The side of the highway was dug up
सिधौली। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाले का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने हाईवे किनारे पटरी को बारिश से ठीक पहले खोद दिया। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर गया। ऐसे में एक ओर नाला निर्माण का कार्य तो ठप हो ही गया। वहीं लोगो के घर व दुकानों के आगे पानी भर गया। अब लोगों को लकड़ी का लट्ठा लगाकर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कस्बे से होकर नेशनल हाईवे गुजरता है। हाईवे के किनारे बड़े पैमाने पर लोगों के घर व मकान बने हैं। हाईवे के किनारे एक कंपनी द्वारा बारिश से ठीक पहले नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने सड़क के किनारे नाला निर्माण के उद्देश्य से हाईवे के दोनों ओर मिट्टी खोदाई कर 4-5 फीट गहरे गड्ढे बना दिए हैं। इधर बारिश शुरू हो जाने के कारण काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

बारिश का पानी इन गड्ढों में भर गया है। सबसे खराब हाल गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज के सामने स्थित टीचर्स काॅलोनी का है। यहां रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए हैं। वहीं, दुकानदार दुकान खोलकर बैठे हैं लेकिन बिक्री नहीं हो रही है। लोगो को सड़क से एक लट्ठा टिकाकर इस तालाब को पार करना पड़ रहा है। टीचर्स कॉलोनी निवासी शिक्षक नवीन शर्मा ने बताया कि घर के ठीक सामने इतना गहरा तालाब है कि दरवाजा खोलते ही कोई भी घर का सदस्य इसमें गिर सकता है। अगर गलती से कोई मासूम इसमें गिर जाये तो वह डूब जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का बैंक पहुंचना हुआ दूभर
हाईवे पर ही इंडियन ओवरसीज बैंक की सिधौली शाखा है। ऐसे में बैंक आने वाले ग्राहकों को लकड़ी के पटरे पर चलकर बैंक तक आना पड़ रहा है। घर के साथ ही लगा एक बैंक का कार्यालय भी है जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में बैंक आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बैंक के खाताधारक आकर्षित सिंह ने बताया कि इस तरह जान जोखिम में डालकर बैंक आने जाने से अच्छा पानी सूखने का इंतजार किया जाये। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था की अदूरदर्शिता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है।


किससे करें शिकायत, जिम्मेदार उदासीन
स्थानीय निवासी सुधीर अवस्थी ने बताया कि इन बड़े कार्यों को बेहतर प्लानिंग के साथ किया जाना चाहिए।जिससे किसी को असुविधा न हो और किसी की जान न जाने पाए। इन मामलों की शिकायत करने पर कोई सुनवाई भी नहीं होती है। जबकि बड़े पैमाने पर उच्चाधिकारी सिधौली कस्बे से होकर ही जिला मुख्यालय जाते हैं। वहीं, नूरूद्द्दीन सिद्दीकी ने बताया कि हाईवे किनारे जितने भी व्यवसायी हैं, इस निर्माण कार्य से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विवेक बरनवाल ने बताया कि घरों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। अनूप शर्मा ने बताया कि हाईवे किनारे का फुटपाथ खुदा पड़ा होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे पैदल व साइकिल से जाते समय हाईवे पर चल रहे हैं जिससे मार्ग दुर्घटना में यदि बच जाए तो किनारे बने तालाब भी उनकी जान ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed