{"_id":"677588f3e29a224a8400ed17","slug":"the-server-is-down-not-even-a-single-electricity-consumer-has-been-registered-sitapur-news-c-102-1-stp1001-124629-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सर्वर ठप, नहीं हुआ एक भी बिजली उपभोक्ता का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सर्वर ठप, नहीं हुआ एक भी बिजली उपभोक्ता का पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना के दूसरा चरण का काम साल के पहले दिन ही ठप रहा। सर्वर डाउन होने से किसी भी उपभोक्ता का पंजीकरण नहीं हो सका। बिजली बिल जमा करने सिटी पावर हाउस पहुंचे उपभोक्ता भी मायूस होकर घर लौट गए। ऐसे में कर्मचारी नए साल के पहले दिन सन्नाटे में बैठे दिखाई दिए। कई पावर हाउसों में साल का पहला छुट्टी की तरह बीता। कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों से गायब रहे।
एकमुश्त समाधान योजना का काम तीन चरणों में होना है। पहला चरण 31 दिसंबर को पूरा हो गया है। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होना था, लेकिन सर्वर की बाधा आने के कारण बुधवार शाम तक पोर्टल नहीं खुला। सिटी पावर हाउस में बिजली का बिल जमा करने पहुंचे गयादीन चौधरी ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम को भी यही समस्या आ रही थी। वहीं, काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सुबह से ही सर्वर नहीं चला। इसी तरह छोटे लाल मिश्रा, शांती देवी और आनंद ने कहा कि साल के पहले ही दिन सर्वर के चक्कर में काम नहीं हो सका।