{"_id":"61e4691dfef1ac1a5b59ac50","slug":"the-relatives-beat-the-lover-with-sticks-sitapur-news-lko6137746137","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
रेउसा इलाके के सेवता निवासी सरोज का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों पक्षों को थी। युवती के परिजन इस बात का विरोध करते थे। युवक को कई बार सुधर जाने की चेतावनी भी दे चुके थे, लेकिन इसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था।
बताते हैं कि रविवार को युवक गांव में ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर था, इसी बीच प्रेमिका के घर वालों ने उसे लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।