{"_id":"688bb02c4a586682cd0e75b6","slug":"the-rape-accused-came-out-of-jail-and-attacked-the-victim-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137519-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्कूल के लिपिक के घर से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्कूल के लिपिक के घर से 20 लाख की चोरी
Thu, 31 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
सिधौली। अटरिया निवासी योगेंद्र पांडेय एक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में लिपिक हैं। बुधवार रात चोरों ने उनके घर से करीब 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है।
कस्बा निवासी योगेंद्र पांडेय के घर में बुधवार देर रात चोर छत के रास्ते से घुसे। चोरों ने उन कमरों की बाहर से कुंडी बंद कर दी, जिनमें परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने करीब 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवर थे। चोर घर में रखे बैंक संबंधी दस्तावेज भी उठा ले गए।
घर के प्रांगण में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को गेट के बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया। जब परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार सुबह जागे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नकब लगाकर जेवर व नकदी चुराई
गोंदलामऊ। कोरौना गांव निवासी सगे भाई कमलेश व रमेश और हीरालाल के घरों को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे पक्की दीवार में नकब लगाकर घुसे। चोरों ने दोनों घरों से 13500 रुपये व जेवर चोरी कर लिए। थाना प्रभारी अरविंद कटियार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।