फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The protest ended after the police station chief persuaded them, and an FIR was registered

Sitapur News: थानाध्यक्ष के समझाने पर समाप्त हुआ प्रदर्शन, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The protest ended after the police station chief persuaded them, and an FIR was registered
जहांगीराबाद। सदरपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात हुआ प्रदर्शन रेउसा थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ। तीन घंटे के बाद जाम हटाया गया। इसके साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

सदरपुर के हजियापुर से बुधवार को बरात जा रही थी। गांव निवासी विमल कुमार (9) वहीं पर बज रहे डीजे को देखने गया था। उसी समय वह डीजे लदे पिकअप डाले की चपेट में आने से कुचल गया था। आरोप है कि घायल विमल को लोगों ने जंगल की तरफ लगी झाड़ी में फेंक दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने विमल को सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने देबियापुर चौराहे पर विमल का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सदरपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा पहुंचे लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी ने एक बार फिर से मृतक के माता-पित व ग्रामीणों को समझाया तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर रात्रि पौने दस बजे शव को पुलिस के वाहन से उसके घर हाजीपुर भेजा जा सका। रात में ही अंतिम संस्कार हो गया। पिता रामचंद्र ने वाहन संख्या यूपी 32 जेएन 9219 के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed