Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The principle of conservation of energy explained using Newton's cradle

Sitapur News: न्यूटन क्रैडल से समझाया ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत

Fri, 13 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The principle of conservation of energy explained using Newton's cradle
सांडा। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर में विज्ञान की पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रयोगात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी क्रम में विज्ञान शिक्षक आनंद वर्मा ने बृहस्पतिवार को कक्षा सात के विद्यार्थियों को न्यूटन क्रैडल गतिविधि के माध्यम से ऊर्जा व संवेग संरक्षण के सिद्धांत का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया।
विज्ञापन

गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि न्यूटन क्रैडल में एक गेंद को उठाकर छोड़ने पर दूसरी ओर की गेंद गति करने लगती है। इस प्रयोग के जरिए बच्चों को ऊर्जा के स्थानांतरण, संवेग संरक्षण और न्यूटन के गति संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयोग को देखकर वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। बीईओ सकरन सुरेंद्र नाथ प्रजापति सहित शिक्षक ओमकार पांडेय, मोहम्मद हारुन, राधाकृष्ण दीक्षित, अरविंद वर्मा, अर्चना यादव और आफताब आलम ने विज्ञान शिक्षक आनंद वर्मा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयोग आधारित शिक्षण से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed