फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The princes raised slogans against the BDO

प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The princes raised slogans against the BDO
महमूदाबाद/सीतापुर। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से करवाये गए विकास कार्यों का भुगतान न होने पर मंगलवार को प्रधान भड़क गये। विकासखंड महमूदाबाद के प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद उप जिलाधिकारी के माध्यम से सीडीओ को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानों में विकासखंड कार्यालय में नारेबाजी की। प्रधानों का आरोप है कि सत्र 2021-22 में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाए गए थे। शासन द्वारा धन आने पर भी बीडीओ हौंसला प्रसाद द्वारा भुगतान नहीं किया गया। प्रधानों का आरोप है कि जब हम लोगों ने बीडीओ से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

प्रधानों के विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ब्लॉक पहुंची। पूरे मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर प्रधानों की समस्या का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधान जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। तहसीलदार मनीष कुमार प्रधानों को समझने के लिए विकासखंड पहुुंचे लेकिन प्रधान नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों का कहना था कि बीडीओ ब्लॉक में आकर बात करें। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष गणेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित सिंह, प्रधान विकास चन्द्र, जयचंद वर्मा, दीपक कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed