{"_id":"695d5381da7b48e80401cf91","slug":"the-police-will-conduct-a-forensic-examination-of-the-suicide-note-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147686-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराएगी पुलिस
Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मानपुर के मखुवापुर निवासी शालू मिश्रा (18) की आग की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतका के भाई ने पुलिस को शालू का एक सुसाइड नोट उपलब्ध कराया है। पुलिस इस मामले में अब सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ग्रामीणों के बयान दर्ज करेगी। इसी आधार पर आरोपियों से भी पूछताछ होगी।
मृतका के भाई जानू मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन शालू मिश्रा 13 अक्तूबर को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर झुलस गई थीं। इलाज दौरान 15 अक्तूबर को मेडिकल कालेज में छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय भाई घर पर मौजूद नहीं था। बहन शालू अपने दादा के साथ घर पर अकेली रहती थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पहले लगा कि खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ होगा, लेकिन घटना के कुछ दिन बाद घर की साफ सफाई के दौरान उन्हें बहन शालू का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उनकी बहन ने गांव निवासी वर्षा मिश्रा, निरंजन शर्मा और हरदोई के सारीपुर निवासी अंकित तिवारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
भाई ने इस मामले में अब सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने 4 जनवरी को तीनों आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह ने बताया कि इस मामले में सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही मृतका के घर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
चाचा से जताई थी अनहोनी की आशंका
मृतका के चाचा मनीष ने बताया कि घटना से करीब बीस दिन पहले शालू ने उनसे वर्षा और निरंजन द्वारा परेशान करने की बात बताई थी। इस पर उन्होंने शालू के भाई जानू से आरोपियों को समझाने को कहा था। भाई ने अपने चाचा के कहने पर वर्षा के एक रिश्तेदार को फोन कर परेशान न करने की बात भी कही थी। चाचा मनीष के अनुसार घटना से एक सप्ताह पूर्व शालू लखनऊ में उनके पास आई थी। तब शालू ने गांव में न पढ़ने की बात कही थी।
जेल में बंद हैं आरोपी निरंजन के पिता
घटना में आरोपी निरंजन शर्मा के पिता अनिल शर्मा उर्फ गुरू को हत्या व लूट के मामले में दो बार पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वह अभी भी लखनऊ जिला कारागार में निरुद्ध हैं। मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं। इसलिए पुलिस को सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए। ताकि उनकी बहन शालू को न्याय मिल सके।