फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The pillars on the plot were broken and the wires were taken away

Sitapur News: भूखंड पर लगे पिलर तोड़े, उठा ले गए तार

Wed, 15 Jan 2025 06:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
The pillars on the plot were broken and the wires were taken away
सीतापुर। कोतवाली लहरपुर इलाके के एक व्यक्ति ने उसके भूखंड पर लगे पिलर तोड़ने और फेंसिंग तार उठा ले जाने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोतवाली लहरपुर के घोड़सरिया निवासी अनिल अवस्थी ने बताया कि इलाके के भदफर गांव में लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर स्थित जमीन (गाटा संख्या 790 रकबा 0.121 हेक्टेयर) उनके पुत्र आकर्ष अवस्थी के नाम दर्ज है। आकर्ष अभी नाबालिग है। इसके संरक्षक वह स्वयं हैं। उन्होंने बताया कि जमीन के सीमांकन के लिए वाद दायर करने के बाद हुए निर्णय के आधार पर 10 जनवरी को राजस्व टीम ने सीमांकन कर निशानदेही कराई। इसके बाद जमीन के चारों तरफ पिलर लगा दिए थे। मकान निर्माण करने के लिए सामग्री भी वहां पहुंचा दी थी। रविवार को जब निर्माण कार्य कराने के लिए वहां पहुंचे तो पता चला कि परागी, सुनीता, रामादेवी, सूरज, गौतम, भरोसे ने वहां लगे पिलर तोड़ दिए थे और तार उठा ले गए थे। इस संबंध में जब उन्होंने विपक्षियों से बात की तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान परागी ने अवैध शस्त्र लेकर जान से मारने की धमकी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed