फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The picture of 865 gram panchayats will change

Sitapur News: बदलेगी 865 ग्राम पंचायतों की तस्वीर

Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The picture of 865 gram panchayats will change
सीतापुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले की 865 ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदली नजर आएगी। इन पंचायतों को ओडीएफ प्लस योजना के तहत मॉडल गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए धनराशि पंचायती राज विभाग उपलब्ध कराएगा। योजना के तहत चयनित गांवों की तैयार कार्ययोजना का प्रस्ताव जिला स्वच्छता समिति से अनुमोदन के बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के तहत निर्धारित मानकों व श्रेणियों के अनुरूप ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन ने 865 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्य कराकर इन गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने की अनुमति प्रदान की है। इसके तहत संबंधित ग्राम पंचायतों की आबादी के आधार पर वहां कराए जाने वाले कार्यों को चिन्हित करते हुए इसकी कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसका अनुमोदन डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्वच्छता समिति करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद इसे शासन के पास भेजा जाएगा। अनुमोदित कार्य योजना के लिए पंचायती राज विभाग गांववार आबादी के आधार पर कार्य कराने के लिए खर्च धनराशि का निर्धारण कर आवंटित राशि की लिमिट तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए खर्च व कार्यों को निर्धारण तय हो जाने के बाद ग्राम पंचायतों में इसका क्रियान्वयन शुरू होगा। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए सत्यापन अफसरों की तैनाती की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया चयनित गांवों की कार्य योजना बनाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि गांवों में कराए जाने वाले कार्यों और खर्च होने वाली धनराशि का निर्धारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed