फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Patrakalan road from the highway has turned into potholes, making walking difficult

Sitapur News: हाईवे से पताराकलां मार्ग गड्ढों में तब्दील, चलना दुश्वार

Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Patrakalan road from the highway has turned into potholes, making walking difficult
मास्टरबाग (सीतापुर)। कई सड़कें जर्जर हालत में हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कस्बे में नेशनल हाईवे से पताराकलां को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग काफी बदहाल है। जिस पर निकलना दूभर है। आलम यह है कि एक किमी में सैकड़ों गड्ढे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नहर पुलिया से पताराकलां, पचकोहरा, थानापट्टी, हमीरपुर को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों के चलते काफी बदहाल है। सड़क में गड्ढे होने के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। कमलापुर सहित व जिला मुख्यालय तथा अन्य जनपदों को जाने के लिए दर्जनों गांवों के बाशिंदे इस मार्ग से आवागमन करते हैं। इसी मार्ग से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतें होती हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कमलापुर-मास्टरबाग मार्ग को भी मरम्मत की दरकार
कमलापुर कस्बे से मास्टरबाग कस्बे को जोड़ने वाली सड़क को भी मरम्मत की दरकार है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कई बार राहगीर गिरकर चोटहिल हो चुके हैं। जसमंडा, महोली गांव के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था तो दुरुस्त करा दी गई है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed