फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The path to the temple will pass through the farm, farmers will get government land

Sitapur News: खेत से निकलेगा देवस्थान का रास्ता, किसान को मिलेगी सरकारी जमीन

Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The path to the temple will pass through the farm, farmers will get government land
अनशन तुड़वाते अ​धिकारी।
महमूदाबाद (सीतापुर)। तहसीलदार अनिल कुमार व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को नारियल पाली पिलाकर कथावाचक पटेल स्वदेशी बाबा का अनशन तुड़वाया। कथावाचक गांव में बने प्राचीन देवस्थान के लिए रास्ता न मिलने से नाराज होकर मंदिर परिसर में अनशन पर बैठे थे। मंदिर के लिए कथावाचक की मांग पर दोनों ओर से तीन-तीन फिट चौड़ा रास्ता दिए जाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

महमूदाबाद के ग्राम पंचायत बम्भौरा में एक प्राचीन देवस्थान है। इस देवस्थान को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। आवागमन के लिए खेतों से निकले चकमार्ग का प्रयोग किया जाता है। देवस्थान का रास्ता न होने से भक्तों को आवागमन में समस्या होती है। करीब एक वर्ष पूर्व इसी देवस्थान के रास्ते के लिए कथावाचक पटेल स्वदेशी बाबाजी ने प्रदर्शन किया था। तब तहसील प्रशासन ने रास्ता दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बाबा ने धरना समाप्त कर दिया था। 11 महीने बीतने के बाद भी तहसील स्तर से कोई प्रक्रिया शुरू न किए जाने से नाराज पटेल स्वदेशी बाबा ने दोबारा मंदिर परिसर में मौन व्रत धारण कर अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार अनिल कुमार, विश्व हिंदू परिषद के अतुल चित्रांश बम्हौरा गांव पहुंचे और करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद खेत मालिक रामसिंह वर्मा अपने खेत में मंदिर के दोनों ओर रास्ता देने के लिए तैयार हो गए। रास्ते में पड़ने वाली जमीन के एवज तहसील प्रशासन ने राम सिंह के बेटों के नाम ग्राम समाज की भूमि पर पट्टा किए जाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार अनिल कुमार ने कथावाचक को नारियल पानी पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया। इस दौरान कानूनगो कमलेश कुमार, लेखपाल रमाकांत रावत, गुफरान, एसआई विनोद गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed