{"_id":"620bee8f4d9abb6d534650f3","slug":"the-nephew-was-beaten-to-death-with-sticks-sitapur-news-lko617979360","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे को लाठियों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे को लाठियों से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में भैंसों के लड़ने के विवाद में दो सगे भाई आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर गुस्साए चाचा ने विवाद कर रहे भतीजे को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना पिसावां इलाके के दिलावलपुर निवासी डाल सिंह की भैंस सोमवार देर रात को उसके भाई रुस्तम सिंह की भैंस से लड़ने लगी। भैैंसों के लड़ने को लेकर दोनों भाई भी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों भाइयों में विवाद होने लगा। बातचीत बढ़ने पर लाठियां चलने लगीं, इस बीच घटना की सूचना पाकर बीच बराव कराने आए डाल सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह (30) पर उसके चाचा रुस्तम ने ताबड़तोड़ लाठियों से प्रहार कर दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओ पिसावां भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।