{"_id":"680fcac8f4cb742b0f03d89d","slug":"the-narrator-died-in-an-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131067-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हादसे में कथावाचक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हादसे में कथावाचक की मौत
Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख के बानपुर गांव के पास एक कार से कथावाचक की बाइक टकरा गई। हादसे में कथावाचक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिश्रिख के अरसेहड़ा निवासी अजय कुमार मिश्र (42) अपने पुत्र निखिल (18) के साथ सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बाइक से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे।
बानपुर गांव के पास सिधौली की तरफ से आ रही कार से बाइक टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी मछरेहटा भेजा। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां से लखनऊ भेजा गया। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में अजय कुमार मिश्र ने दम तोड़ दिया। उनके पुत्र निखिल का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।