{"_id":"5f0753718ebc3e639e0b4904","slug":"the-municipality-bought-two-pokeland-machines-sitapur-news-lko5299932143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नाला सफाई में आएगी तेजी, पालिका ने खरीदी दो पोकलैंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नाला सफाई में आएगी तेजी, पालिका ने खरीदी दो पोकलैंड मशीन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में अब नाला सफाई में और तेजी आएगी। शहर के नाले तय समय में बेहतर तरीके से साफ हो सकेंगे। नगर पालिका ने शहर के लिए दो पोकलैंड मशीन खरीद ली है। जल्द ही यह नाला सफाई में जुट जाएंगी। इससे शहरवासियों को नाला सफाई के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
शहर में जलनिकासी के लिए 25 से अधिक छोटे व बड़े नाले है। इनके जरिए शहर की जलनिकासी की व्यवस्था है। इन नालों की हर बरस नगर पालिका द्वारा साफ सफाई कराने का दावा किया जाता है। लेकिन सफाई के लिए नगर पालिका के पास अभी तक कोई उपकरण नहीं थे। सफाई कर्मचारी ही नाले में घुसकर उसकी सफाई करते थे।
इससे एक तो नाला सफाई में समय अधिक लगता था, वहीं तलहटी तक नाला साफ नहीं हो पाता था। बरसात आने से अधिकतर नाले सफाई होने से बच जाते थे, जिससे शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। इसके कारण शहरवासियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अब यह सब समस्याएं जल्द दूर होने वाली है।
विज्ञापन
नगर पालिका ने शहरवासियों की सुविधा के लिए दो पोकलैंड मशीन क्रय कर ली है। यह मशीन गुरुवार को नगर पालिका पहुंच गई है। अब शहर के नालों की सफाई इन पोकलैंड मशीनों के जरिए होगी। इससे नाले जल्द ही पूरी तरह साफ हो जाएंगे, जिससे जलभराव व अन्य समस्याएं दूर हो जाएगी। इन मशीनों की शुरुआत जल्द ही शहर में नाला सफाई से होगी।