फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The market swayed to the tune of the Shehnai, business increased

Sitapur News: शहनाई की धुन पर झूमा बाजार, बढ़ा कारोबार

Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The market swayed to the tune of the Shehnai, business increased
साड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
सीतापुर। सहालग शुरू होने के बाद से बाजारों में रौनक दिखने लगी है। कपड़े व ज्वेलरी आदि की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। शादी घर व टेंट की बुकिंग भी कराई जाने लगी है। कारोबार में तेजी आने से व्यापारियों में उत्साह है।
विज्ञापन

खरमास खत्म होने के बाद 16 जनवरी से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। करीब एक माह से सूने पड़े बाजार में रौनक लौट आई है। शहनाई की धुन पर बाजार झूम उठा है। जनवरी में 11, फरवरी में 15 और मार्च में चार शुभ मुहूर्त हैं। इसे लेकर टेंट व मैरिज हॉल के साथ फूल मालाओं, वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई है। साड़ी, रेडीमेड कपड़ों और सोने-चांदी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। बाइक और कार के शोरूम भी गुलजार हो गए हैं। सहालग की अभी शुरुआत है। इस बार बंपर शादी समारोह होने से अच्छे कारोबार की उम्मीद में व्यापारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन



शादी घर व टेंट की एडवांस बुकिंग शुरू
एमजे गोल्डन पैलेस के मालिक वीरेंद्र कुमार मिश्र बताते हैं कि अब तक जनवरी में एक और फरवरी में चार बुकिंग मिल चुकी हैं। शादी घर बुक कराने के लिए लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। वहीं, टेंट व्यवसायी आलोक बाजपेई ने बताया कि चार बुकिंग मिल चुकी हैं। इस बार सहालग ज्यादा होने से बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराफा बाजार में 50 फीसदी उछाल
सहालग में ज्वैलरी की खरीदारी तेज हो गई है। काशीनाथ ज्वैलर्स के मालिक अतुल टंडन ने बताया कि सोने-चांदी पर महंगाई के बाद भी सहालग में बिक्री बढ़ जाती है। दुल्हन के जेवर व दूल्हे को उपहार देने के लिए लोग खरीदारी करते हैं। सहालग में सराफा बाजार की रौनक लौट आई है। दुर्गा ज्वैलर्स के मालिक रंजीत रस्तोगी ने बताया कि बिक्री में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इससे दुकानदारों के चेहरे की चमक लौट आई है।



कपड़ा बाजार में 30 फीसदी बढ़ गई बिक्री
साड़ी विक्रेता जीवेश साहनी का कहना है कि सहालग शुरू हुए अभी चार दिन हुए हैं। बिक्री बढ़ी है, पर अभी और तेजी आने की उम्मीद है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता आयूष ने बताया कि सहालग आने पर बिक्री में करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। सहालग ज्यादा होने से इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed