फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The liquor mafia attacked the soldiers who went on a rampage

दबिश डालने गए सिपाहियों पर शराब माफिया का हमला

Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The liquor mafia attacked the soldiers who went on a rampage
सीतापुर के हरगांव में मारपीट में घायल सिपाही। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अवैध शराब बनने की सूचना पर दबिश डालने गए सिपाहियों पर शराब माफिया ने परिवार वालों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मौके की नजाकत को भांपते हुए भागने पर दबंगों ने दो सिपाहियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद वर्दी फाड़ डाली। किसी तरह से सिपाहियों ने मौके से भागकर जान बचाई। दोनों का मेडिकल सीएचसी में कराया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापा मार रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरगांव थाने के सिपाही सौरभ काकरान, सचिन यादव शुक्रवार को थाने से रात्रि गश्त के लिए निकले थे। बताते हैं कि इसी बीच सूचना मिली कि इलाके के दोस्तपुर गांव में अवैैध शराब बन रही है। सूचना मिलने के बाद दोनों सिपाही गांव पहुंचे और एक घर में दबिश डाल दी। सूत्रों का कहना है कि सिपाहियों को मौके पर शराब बनती मिली। सिपाहियों ने धरपकड़ करने की कोशिश की, इस बीच आरोप है कि शराब माफिया ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर सिपाहियों को पकड़ने की कोशिश की। सिपाहियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। इस पर शराब माफिया ने भाग रहे सिपाहियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर वर्दी फाड़ डाली। किसी तरह से सिपाही जान बचाकर मौके से भागे और सूचना थाने पर दी।
विज्ञापन

सिपाहियों पर हमले की खबर मिलते ही थाने से लेकर जिले के अफसरों के होश उड़ गए। पिटाई से चोटिल हुए दोनों सिपाहियों को हरगांव सीएचसी पर लाया गया, जहां से मेडिकल कराने के बाद थाने ले जाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी आरपी सिंह ने मौके पर इमलिया सुल्तानपुर, हरगांव और महोली पुलिस को भेजा। देर रात एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय मौके पर पहुंच गए थे। देर रात पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थीं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ हरगांव डीपी शुुक्ला ने बताया कि शराब बनने की सूचना पर सिपाही दबिश डालने गए थे। दो परिवार के लोगों ने दौड़ाकर सिपाहियों को पकड़ने के बाद हमला कर दिया है। सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। हालात सामान्य है। आरोपियों में छह से सात लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंच रहा हूं। अभी कुछ नहीं बता सकता। घटना की जानकारी करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। -डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed