फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The icy wind

बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, स्कूलों का समय बदला

Tue, 17 Dec 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The icy wind
लालबाग चौराहे पर ठंड से बचने का प्रयास करतीं युवितयां। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बदली व बर्फीली हवा से मंगलवार को एकाएक सिहरन बढ़ गई। पूरे दिन धूप नहीं निकली, लोग ठंड से बचने के लिए रजाई में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बच्चे भी कंपकंपाते हुए स्कूल गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जूनियर तक के विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार ने बताया प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने से मंगलवार इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ ठंड और बढ़ने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोहरे के साथ बर्फीली हवा ने अपना असर दिखाना शुरू किया। पूरे दिन बदली छाए रहने और ठंड से हर शख्स परेशान दिखा। नवंबर महीने के अंत में ही मौसम में तेजी से ठंड बढ़ने लगती है लेकिन इस बार दिसंबर के 16 दिन बीतने के बाद अचानक ठंड ने तेवर दिखाए। एकाएक अधिकतम पारा दो डिग्री जबकि न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही घर से बाहर निकलने में लोग ठंड के कारण कांपते दिखे। कड़ाके की ठंड का आलम यह रहा कि सड़क किनारे व चौराहों के आसपास लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। चाय की दुकानों पर भी ठंड का असर आम दिनों के मुकाबले सन्नाटे के रूप में नजर आया। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने के कारण खासकर घरेलू महिलाएं परेशान दिखीं।
सुबह-शाम घर से बाहर टहलने जाने वालों ने भी ठंडी हवा के बीच घर से बाहर नहीं निकलने में ही भलाई समझी। दिनभर मौसम में ठिठुरन बनी रहने से शहर की पॉश कॉलोनियों में चहल-पहल गायब रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इस तरह लुढ़का पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 18 13
14 20 12
15 21 11
16 21 09
17 19 08
हीटर व ब्लोअर की बढ़ी डिमांड
कड़ाके की ठंड का आगाज होते ही हीटर व ब्लोआर की डिमांड बढ़ गई है। मंगलवार को इलेक्ट्रिक दुकानों पर हीटर व ब्लोअर के ग्राहकों की आमद एकाएक बढ़ने से व्यापारी खुश दिखे। कई लोग अपने पुराने हीटर, ब्लोअर तथा गैस हीटर की मरम्मत कराने भी दुकानों पर खड़े नजर आए।

गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार
शहर में ऊनी कपड़ों का बाजार सर्दी बढ़ते ही गर्म हो गया। शॉपिंग मॉल के अलावा दुकानों पर मंगलवार को जैकेट, स्वेटर, टोपी इत्यादि गर्म कपड़ों के अधिक ग्राहक नजर आए। वहीं, शहर के राजा कॉलेज मैदान में पहाड़ी इलाकों से आकर व्यापारियों ने गर्म कपड़ों का बाकायदा एक बाजार विकसित कर दिया है। यहां ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed