फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Horticulture Department organized a seminar without informing the gardeners

Sitapur News: उद्यान विभाग ने बागवानों को बिना सूचना दिए कर ली गोष्ठी

Sat, 09 Aug 2025 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The Horticulture Department organized a seminar without informing the gardeners
सीतापुर। आम उत्पादकों की बेहतरी के लिए शासन योजनाएं संचालित कर रहा है। इनका क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग की है, लेकिन विभाग इसके लिए संजीदा नहीं है। आम उत्पादकों से संबंधित गोष्ठी शुक्रवार को खैराबाद ब्लाॅक क्षेत्र में की गई। इसमें क्षेत्र के प्रमुख आम उत्पादकों को ही नहीं बुलाया गया, इससे वह जानकारी और लाभ से वंचित रह गए, जबकि गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल के उप निदेशक उद्यान ने की।
विज्ञापन

खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र फल पट्टी घोषित हैं। यहां के कई बागवान बड़े स्तर पर आम की कई प्रजातियों की फसल तैयार कर रहे हैं। इसे प्रदेश से बाहर भी बिक्री के लिए भेजा जाता है। इसके बावजूद सात अगस्त को लखनऊ मंडल के उपनिदेशक उद्यान की अध्यक्षता में सरैंयासानी गांव में ओजोन फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन के यहां आयोजित किसान गोष्ठी में आम उत्पादकों को नहीं बुलाया गया। इस गोष्ठी में ब्लॉक के लिए चयनित फसल-आम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जो उस क्षेत्र की जलवायु, बाजार मांग और उनकी प्राथमिकता के अनुसार है। साथ ही विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी की जानकारी आयोजन के दूसरे दिन आठ अगस्त को जिला उद्यान अधिकारी की ओर से सूचना विभाग से भिजवाई गई। इस गोष्ठी को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी की नहीं दी जानकारी
खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र के आमखेड़ा निवासी आम उत्पादक भगत ने बताया कि उन्हे उद्यान विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी की जानकारी नहीं है। इसी तरह आम उत्पादक कमलेश, विश्वनाथ, खिलावन आदि ने बताया कि उन्हे किसान गोष्ठी की जानकारी विभाग की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed