फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The history of SP-BSP was of grabbing the land of the poor.

सपा-बसपा का इतिहास गरीबों की जमीन हड़पने का रहा

Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The history of SP-BSP was of grabbing the land of the poor.
जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा व बसपा का इतिहास गरीबों की जमीनें हड़पने का रहा है। चाहे व्यापारी हो, महिला व युवा सभी का इन पार्टियों ने जमकर उत्पीड़न किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही गुंडों को उनकी जगह पर पहुंचा दिया है। भाजपा में एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता उच्च पदों पर पहुंच जाता है। अन्य पार्टियां सिर्फ अपने परिवार को देखती हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम गुरुवार को महमूदाबाद में जवाहर लाल नेहरू पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने तीन बजे के निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से 4.30 बजे डिप्टी सीएम पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जिले में 235 करोड़ के 81 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह झूठा प्रचार करके लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

सपा व बसपा को अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा की सीटें एक चौथाई हो गई थी। इस पर हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। उन्होंने जातिवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां जातिवाद व धर्म के आधार के वोट मांगती है। सपा व कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि इन पार्टियों में परिवारवाद हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के लोगों के हाथ में सत्ता रहती है। भाजपा हर छोटे कार्यकर्ता को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इधर सुनने में आ रहा है सपाई गांवों में निकल रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि हम सत्ता में आने वाले हैं। आपसे से निपट लेंगे। मैं उनको आगाह कर रहा हूं, सपने देखना भूल जाए। भाजपा फिर से सत्ता में आएगी और जनता की हर समस्या का समाधान करेगी।
गुंडई करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान भाजपा के सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र की सड़कें बनवाने का पत्र दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी के काम करवाएं जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह मौजूद रहे।
विपक्षी विधायक पर भी साधा निशाना
महमूदाबाद से सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने एक दिन पहले ही प्रेसवार्ता करके डिप्टी सीएम से महमूदाबाद के विकास के लिए धन आवंटन की मांग उठाई थी। इस पर कटाक्ष करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरे पास विकास कार्यों के लिए कोई भी आया हो, चाहे वह सत्ता पक्ष का विधायक हो या विपक्ष का, मैंने किसी को खाली हाथ नहीं भेजा है। लेकिन आपके विधायक मेरे पास कभी नहीं आए। आप समझ सकते हैं कि वह कितना विकास कार्य करना चाहते हैं।
जिले की हारी दो सीटों की भी आई याद
सीतापुर जनपद में नौ विधानसभा सीटें है। जिसमें सात भाजपा के पास हैं। दो सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने जनता को उसकी ताकत की याद दिलाते हुए कहा कि आपने 2014 व 2019 में पूरा प्यार दिया।
लेकिन 2017 में अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया। इस वजह से दो सीटें हाथ से निकल गई थी। हनुमान जी की संज्ञा देते हुए कहा कि आपके अंदर बहुत शक्ति है। इस बार पूरी शक्ति दिखाकर जिले की सभी सीटों पर फिर से कमल खिलाना है। प्रदेश में तरक्की की सरकार लानी है।
केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। उसके बाद एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। बराबर काम कर रहे हैं। ऐसा कोई प्रधान सेवक आपने देखा है। उन्होंने कहा, आपके भरपूर प्यार की बदौलत ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। किसानों को उनके खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में मिल रहे हैं। महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है। वह गैस पर आराम से भोजन पका रही हैं।
अंधेरा होने पर कार से पहुंचे लखनऊ
डिप्टी सीएम डेढ़ घंटे की देरी से महमूदाबाद पहुंचे थे। एक घंटे के कार्यक्रम के चलते अंधेरा हो गया था। इसकी वजह से उन्होंने पहले ही कार से ही लखनऊ जाने का प्लान तैयार कर लिया था। डिप्टी सीएम के हेलीपैड पर उतरने के करीब 20 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। उसके बाद वह 5:25 बजे कार से कुर्सी रोड होते हुए लखनऊ को रवाना हुए।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद राजेश वर्मा, पूर्व कार्यवाहक सीएम डॉ. अंबार रिजवी, विधायक ज्ञान तिवारी, सुरेश राही, सुनील वर्मा, महेंद्र सिंह यादव, शशांक त्रिवेदी, रामकृष्ण भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लालजी निर्मल, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, भाजपा नेता सुधांशु वर्मा, आशा मौर्या, डॉ. शशि प्रभा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed