फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The heat made us sweat, the humidity took away our peace

Sitapur News: तपिश ने छुड़ाया पसीना, उमस ने छीना चैन

Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The heat made us sweat, the humidity took away our peace
सीतापुर। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद भी भीषण गर्मी के प्रकोप से जरा भी राहत नहीं मिली। बाहर चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस लोगों का हाल-बेहाल करती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। पारे में उछाल के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बुरी तरह व्याकुल हैं। सुबह से ही तेज धूप बदन झुलसाने लगती है। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप असहनीय हो जाती है। तेज गति से चलने वाले लू के गर्म थपेड़े दुश्वारी और बढ़ा देते हैं। गर्मी का प्रकोप देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। रविवार की सुबह सूरज ने आंखें तरेरी तो तपिश से हर कोई पसीना-पसीना हो गया। तेज धूप देख लोगों ने घरों में दुबके रहने में ही भलाई समझी। आलम यह रहा कि पंखे व कूलर तक भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाम साबित हुए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचाव का जतन करते नजर आए। फिर भी कुछ दूर चलते ही गर्मी से पस्त होकर राहगीर छांव में दुबक जा रहे थे।
विज्ञापन

सूखते हलक को तर करने के लिए लोग ठंडे पानी के अलावा जलजीरा, शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, बेल व गन्ने के शरबत का सेवन करते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे आसमान पर बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। इसके बावजूद गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। शाम ढलने के बाद भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को पारा फिर उछलेगा, इससे गर्मी और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed