फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The great fast of Chhath started with Kharna.

Sitapur News: खरना के साथ शुरू हुआ छठ का महाव्रत

Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The great fast of Chhath started with Kharna.
पूजन के लिए सामग्री तैयार करतीं महिलाएं।
सीतापुर। महापर्व छठ उत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना की रस्म निभाई। पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को पूजन कर छठी मइया को खीर-पूड़ी का भोग लगाया। इसके बाद खरना अर्थात उनके प्रसाद को ग्रहण कर 36 घंटे के कठिन व्रत की शुरुआत की। सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ के मुख्य पूजन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं ने खरना व्रत किया। घरों में छठ पूजा संबंधी गीत सुन ली अरजिया हमार हे छठी मैया, केरवा जे फरेला धवद हे, व बेदियां बना लीं सूर्य देव के घाट पर सूरज देव के नाम... इत्यादि गीत गूंजते रहे। इस दौरान घरों में गुड़ की खीर व पूड़ी बनाई। महिलाओं ने प्रसाद के रूप में खीर-पूड़ी ग्रहण की। इसके बाद 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू किया।
विज्ञापन

पहला अर्घ्य सोमवार की शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा। इसके लिए तालाब व नदी के घाट पर वेदी बनाए जाने का काम पूरा कर लिया गया है। तीसरे दिन शाम को विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की रौनक रहेगी। मंगलवार भोर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक महापर्व का समापन होगा। श्रद्धालु बताते हैं कि पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने से शरीर को कई फायदे होते हैं। सूर्य की किरणों में ऐसे कई तत्व मिलते है, जो सेहत के लिए लाभदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन बिसवां की सेकसरिया शुगर फैक्टरी के निकट तथा जहांगीराबाद केवानी नदी के तट पर बने पूजा स्थल व तालाब में खरना की रस्म निभाई गई। इस दौरान बिंदा देवी मिश्रा, रूबी मिश्रा, मोनिका शर्मा, पुष्पा त्रिवेदी, चाहत मिश्रा व यशी शर्मा इत्यादि ने छठ मइया के गीत गाए। छठ के गीतों से पूरा पूजा स्थल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed