फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The girl was strangled to death for fear of revealing the secret

राज खुलने के डर से गला घोंट बालिका की कर दी थी हत्या

Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The girl was strangled to death for fear of revealing the secret
रामपुर कलां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम गांव के बाहर खेत देखने गई एक बालिका की गला घोंटकर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। हत्या आरोपी गांव का ही निकला है। गलत इरादे में कामयाब नहीं होने और करतूत घर में बता देने के डर से आरोपी ने बालिका को मार डालने का जुर्म कुबूल किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर कलां इलाके के नसीराबाद गांव की निवासी 12 साल की बालिका बुधवार की शाम को गांव के बाहर खेत देखने गई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशने के दौरान गांव के बाहर सड़क किनारे देर रात किशोरी का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, एसओ रामपुरकलां, एसओ महिला, फॉरेंसिक टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे थे। एसपी ने जांच-पड़ताल कर परिजनों से बातचीत की। किशोरी के गले पर कसाव के निशान पाए गए थे। गुरुवार की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा चेहरे, गाल, सिर, कंधे समेत सात से आठ चोटों के निशान पाए गए थे। मृतका के पिता की तहरीर पर रामपुर कलां पुलिस ने अज्ञात हत्यारों पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी साउथ के सुपरवीजन में पुलिस की आठ टीमें लगाई थीं। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तहकीकात तेज की। पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश की। नतीजतन, जांच में पुुलिस की शक की सुई गांव के ही निवासी रामसेवक विश्वकर्मा पर गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताते हैं कि पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इकबालिया जुर्म कुबूल कर लिया है। एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बालिका की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि बुधवार की शाम को वह गांव के बाहर था, इसी बीच बालिका भी पहुंच गई। उसे अकेला पाकर उसने गलत इरादे से बालिका को पकड़ लिया था, लेकिन उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने कुबूला कि बालिका ने घर में भी यह बात बताने की धमकी दी, इससे वह डर गया और करतूत खुल जाने के बाद पकड़े जाने के डर से उसने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ सिधौली का कहना है कि आरोपी ने पुलिस को घटनास्थल पर लेकर जाकर पूरी घटना बताई। सीओ ने बताया कि हत्या आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
बेहोश होने के बाद दबाया था गला
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार है कि उसे देखकर बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया था, इससे उसे लगा कि वह घर में जाकर उसके बारे में बताएगी। इसी वजह से उसे पकड़ लिया और पास में भूसे में ले जाकर दबा दिया, इससे वह बेहोश हो गई थी। कुबूला कि इसके बाद गला दबाकर मार डाला था और शव ले जाकर सड़क पर फेंककर फरार हो गया।

हत्या आरोपी कई बार कर चुका गलत हरकतें
गलत इरादे में नाकाम होने पर बालिका की हत्या करने वाला आरोपी रामसेवक ने पहली बार ऐसा नहीं किया था, इससे पहले भी वह कई बार गांव की महिलाओं, बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था। सीओ ने बताया कि अंग प्रदर्शन भी करता था। इसको लेकर गांव के लोगों ने कई बार उसकी पिटाई भी की थी, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। प्रधान आदि ने गांव स्तर पर चेतावनी देकर मामले को निपटा दिया था, इसी से उसके हौसले बुलंद होते गए और उसने यह वारदात कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed