फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The girl was murdered by strangulation

Sitapur News: गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या

Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by strangulation
सीतापुर। थानगांव में युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी है। दुष्कर्म की भी प्रबल आशंका है, इसलिए शरीर के सात अंगों की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने हत्या की बात तो मानी लेकिन दुष्कर्म की बात अभी जिम्मेदार तय नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक थानगांव पुलिस ने युवती की उम्र करीब 18 वर्ष बताई है जो पोस्टमार्टम रजिस्टर पर दर्ज भी की गई लेकिन डॉक्टरों को उम्र कम लग रही है। थानगांव के एक गांव निवासी युवती दो मई को लापता हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र 18 वर्ष है। युवती की मां ने बिसवां के मुराऊटोला मोहल्ला निवासी आशीष मौर्या पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार सुबह युवती का शव जगदीशपुर गांव में मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जानकारी पाते ही एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणी एएसपी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ महमूदाबाद भी मौके पर गए थे। सूत्र बताते हैं कि देर शाम करीब पांच बजे तक पोस्टमार्टम के लिए दस्तावेज ही नहीं आए। स्थानीय पुलिस ने सामान्य रूप से शव का पंचायतनामा भर दिया जबकि गंभीर मामलों में अक्सर पुलिस किसी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी को पंचायतनामा भरते समय शामिल करती है।


डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पैनल का गठन कर तीन डॉक्टर व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पैनल में एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं। मौखिक रूप से दुष्कर्म की पुष्टि चिकित्सकों ने की है। हालांकि इसकी पुष्टि करने के लिए शरीर के विभिन्न अंगों की स्लाइड लैब भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किया जाना स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed