{"_id":"68dd74692fb3e4039009a50e","slug":"the-farmer-who-went-to-cut-grass-saw-the-tiger-put-a-cage-in-it-sitapur-news-c-102-1-slko1037-141483-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घास काटने गए किसान ने देखा बाघ, लगा पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घास काटने गए किसान ने देखा बाघ, लगा पिंजरा
Thu, 02 Oct 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
महोली। इलाके के नरनी गांव से चार किलोमीटर दूर गिरधरपुर गांव में बुधवार को एक किसान ने बाघ देखने का दावा किया। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, कुछ दूरी पर एक अन्य गांव में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात कही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू करते हुए पिंजरा लगा दिया है।
बुधवार सुबह नरनी गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर गिरधरपुर गांव निवासी राकेश अपने मवेशियों के लिए उमाशंकर दीक्षित के गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। उनका दावा है कि खेत में बाघ देखा।
राकेश ने बताया कि अचानक गिरधरपुर से महुआ कोला की तरफ जा रही महिलाओं ने शोर मचाया कि बाघ है। शोर सुनकर बाघ उमाशंकर दीक्षित के गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग की टीम ने बाघ की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू कर दी।