{"_id":"6838b6095cdb1b509909e33e","slug":"the-family-kept-sleeping-thieves-stole-goods-worth-eight-lakhs-sitapur-news-c-102-1-slko1055-133307-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सोता रहा परिवार, चोर ले उड़े आठ लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सोता रहा परिवार, चोर ले उड़े आठ लाख का सामान
Fri, 30 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। इमलिया नहर कोठी गांव में चोरों ने बुधवार रात एक घर से करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गांव निवासी अमोल सिंह के मुताबिक रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मुख्य गेट पर लोहे के चैनल को तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने दोनों कमरों के ताले तोड़े फिर अलमारी में रखे कीमती जेवर, कपड़े व दस हजार रुपये पार कर दिए। बृहस्पतिवार सुबह घरवालों को जानकारी हुई। खोजबीन के बाद खाली बक्से गांव के बाहर बाग में पड़े मिले। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाने के पास हुई चोरी का खुलासा नहीं, एसपी से छुपाई थी घटना
14 मई की रात में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कीटनाश की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। तेजासिंहपुरवा निवासी दलजीत सिंह की रामकोट कस्बे में हरदोई सीतापुर मार्ग पर खालसा पेस्टीसाइड नाम से दुकान है। उनकी दुकान से थाने की दूरी महज 100 मीटर है। चोरों ने यहां से साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी की थी। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित दो से तीन बार थाने जा चुका है लेकिन पुलिसकर्मी उसे वापस भेज देते हैं। थाना प्रभारी ने एसपी अंकुर अग्रवाल से चोरी की वारदात छिपाई थी।