फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The district's first automatic weather station will be set up at KVK Katiya.

Sitapur News: केवीके कटिया में में बनेगा जिले का पहला स्वचालित मौसम केंद्र

Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The district's first automatic weather station will be set up at KVK Katiya.
सीतापुर। जिले के किसानों को अब मौसम की आंख-मिचौली से नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग जल्द ही कृषि विज्ञान केंद्र कटिया परिसर में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अटारी जोन-3 कानपुर के समन्वयन से इस केंद्र को मंजूरी मिली है। विभाग के निरीक्षक काली प्रसाद ने केवीके कटिया में स्थल का चयन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही मशीनों की स्थापना का कार्य शुरू होगा, जिसका पूरा खर्च मौसम विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. दया एस श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जिले का अपना मौसम स्टेशन नहीं होने से किसानों को स्थानीय मौसम की जानकारी के लिए पड़ोसी जिलों के आंकड़ों व सूचना पर निर्भर रहना पड़ता था। नए केंद्र की स्थापना से किसानों को सीतापुर का रियल टाइम डाटा मिल सकेगा, जिससे खेती किसानी के काम में काफी मदद मिलेगी। इस केंद्र से मिलने वाली जानकारी से किसानों को बुवाई से लेकर मड़ाई तक के साथ ही सही समय पर सिंचाई, खाद और कीटनाशक के प्रयोग में भी आसानी होगी। इससे लागत घटने के साथ ही पैदावार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

सुविधाएं एक नजर में

- अधिकतम-न्यूनतम तापमान
- हवा में सापेक्ष आर्द्रता
- वर्षा की मात्रा और अनुमान
- हवा की दिशा और गति
- मिट्टी की नमी और मिट्टी का तापमान
- धूप की अवधि और वाष्पीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed