फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The dead body of a boy extracted from the tomb

कब्र से निकाला बालक का शव

Wed, 03 Mar 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a boy extracted from the tomb
महमूदाबाद के केसरवारा तकिया में कब्र की खुदाई करते लोग। - फोटो : SITAPUR
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में करीब 13 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में एक बालक की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। तालाब में शव मिलने के बाद परिजनों ने उसे कब्रिस्तान में दफना दिया था। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम की मांग डीएम से की। डीएम के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदार और कोतवाल की मौजूदगी में कब्र से शव खुदवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महमूदाबाद इलाके के केसरवारा तकिया निवासी रईस का ढाई साल का बेटा अय्याज बीते 17 फरवरी को घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था, इससे चिंतित परिजनों ने बालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। देर रात गांव के बाहर तालाब में बालक का शव मिला था। परिजनों ने शव को तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान में 18 फरवरी को दफना दिया था। शव को दफनाने के कई दिन बाद मृतक के पिता को बेटे की हत्या करने की आशंका हुई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उसी को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पिता ने मामले में डीएम से मिलकर शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार अशोक कुमार, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय, एसआई एजाज अहमद मौके पर पहुंचे। तहसीलदार और कोतवाल की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूबने से हुई मौत
बालक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया है। पैनल में डॉ. के गंगवार और डॉ. अभय स्वरूप शामिल रहे। दोनों डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed