फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The daughter got treatment after the minister's rebuke

Sitapur News: मंत्री की फटकार के बाद बिटिया को मिला उपचार

Wed, 17 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The daughter got treatment after the minister's rebuke
पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री। 
सीतापुर। जिला अस्पताल में बिटिया काे इलाज न मिलने पर नाराज एक परिवार मंगलवार को परिसर में धरने पर बैठ गया। अस्पताल पहुंचे कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने सीएमएस डॉ. इंदर सिंह को बुलाकर जमकर लताड़ा। इसके बाद बिटिया को तत्काल इलाज मिल सका। इसके बाद परिवार ने धरना समाप्त किया। अस्पताल पहुंचे मंत्री से लोगों ने धन उगाही की शिकायतें कीं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक पिंदर सिंह सुबह आठ बजे बेटी के हाथ का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। सर्जन कक्ष में गए तो वहां पर कोई चिकित्सक नहीं था। एक घंटे तक जब डॉक्टर नहीं आए तो उन्हाेंने बेटी को इमरजेंसी में दिखाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने जो दवाएं लिखीं वह अस्पताल में नहीं मिल सकीं। मजबूरी में उन्होंने दवाओं को मेडिकल स्टोर से खरीदा। बेटी को बेहतर इलाज न मिलने से नाराज पिंदर सिंह पूरे परिवार के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसी दौरान कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही भी अपने इलाज के सिलसिले में जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें एक परिवार के धरना देने की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। परिवार की आपबीती सुनकर मंत्री सुरेश राही काफी नाराज हो गए। सीएमएस को फोन करके वही पर बुलाया। इलाज न मिलने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद सीएमएस ने इमरजेंसी में पिंदर सिंह की बेटी का इलाज करवाया। मंत्री को एक्शन में देख इलाज के लिए पहुंचे कई मरीजों ने भी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने मंत्री से शिकायत की अस्पताल में बिना पैसे कोई काम नहीं होता है। इंजेक्शन लगवाने से लेकर दवा लेने तक के लिए पैसे देने पड़ते हैं। मंत्री से सीएमएस को तत्काल इस मामले में कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed